मतदान में उप चुनाव का टूटा रिकाॅर्ड
पुख्तासुरक्षा व्यवस्था के बीच माडू विधानसभा चुनाव कुजू कोयलांचल क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। निर्धारित समय पूर्वाह्न 7 बजे से प्रारंभ हुआ मतदान धीमी गति के साथ रफ्तार पकड़ता चला गया। अंततः पूर्व के विधानसभा उपचुनाव का रिकार्ड तोड़ते हुए क्षेत्र में करीब 66 प्रतिशत मतदान हुआ। सीमा सुरक्षा बल झारखंड पुलिस की चुस्त दुरूस्त व्यवस्था के बीच मतदाताओं ने निर्भीक होकर मतदान किया। शुरूआती दौर में मतदाताओं की कम संख्या दिन चढ़ने के साथ बढ़ती चली गई जो मतदान के समाप्ति समय तक बरकरार रही। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रारंभिक दौर से ही मतदाताओं की संख्या काफी देखी गई
युवामतदाताओं में दिखा गजब का जोश : लोकतंत्रके महापर्व में पहली बार शामिल हो रहे युवा मतदाताओं ने गजब का जोश देखा गया। आम मतदाताओं से परे युवा मतदाता मतदान को लेकर काफी सजग दिखे। मतदान के निर्धारित समय से पूर्व ही युवा मतदाता मतदान के लिए कतारबद्ध दिखे।
आदर्शबूथों पर नहीं थी व्यवस्था : पब्लिकउच्च विद्यालय कुजू के बूथ संख्या 176 आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय के बूथ संख्या 179 को मॉडल बूथ बनाया गया था। मांडू प्रखंड के तीन मॉडल बूथों में से दो कुजू के उक्त बूथों में व्यवस्था के नाम पर केवल गुब्बारों का द्वार दिखा। पब्लिक उच्च विद्यालय के बूथ पर कालीन बिछा था लेकिन 179 बूथ में कालीन की भी व्यवस्था नहीं थी। वहीं वरीय नागरिकों, वृद्धों के लिए भी कोई इंतजाम नहीं थे।
मतदानको ले सभी दिखे सजग : क्षेत्रके व्यवसायियों, नौकरी पेशा लोगोें सहित गृहणियों ने पूरे उत्साह के साथ मतदान में भाग लिया। व्यवसायी अपना व्यवसाय, गृहणियां अपना घरेलू कार्य, नौकरी पेशा डयूटी से पूर्व मतदान में हिस्सा लेते दिखे।
अवैधमतदान को ले भाजपा-झामुमो कार्यकर्ताओं में झड़प : राजकीयउत्क्रमित मध्य विद्यालय भरेचनगर के बूथ संख्या 210 में अवैध मतदान को लेकर भाजपा झामुमो कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। बाद में मौजूद पुलिस जवानों ने कार्यकर्ताओं को शांत कराया।
भाजपाप्रत्याशी कुमार महेश ने किया मतदान : मांडूविधानसभा क्षेत्र के भाजपा आजसू प्रत्याशी कुमार महेश सिंह ने पूजार्चना के बाद सर्वप्रथम अपना मतदान किया। महेश सिंह ने डीएवी आरा के बूथ संख्या 201 पहुंचकर अपने मत का प्रयोग किया।