कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक आज
रामगढ़. जिलाकांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक रांची रोड स्थित पार्टी कार्यालय में रविवार को बुलाई गई है। यह बैठक सुबह 10 बजे से आरंभ होगी। बैठक में विधानसभा चुनाव की समीक्षा की जाएगी। इसमें रामगढ़, बड़कागांव और मांडू विधान सभा के कांग्रेस प्रत्याशियों को भी आमंत्रित किया गया है। यह जानकारी जिला उपाध्यक्ष रवींद्र कुमार रवि ने दी।