मांडू में 65.62 प्रतिशत हुआ मतदान
प्रखंडके सभी 174 बूथों पर 65.62 प्रतिशत मतदान के साथ चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। कड़कड़ाती ठंड होने के बावजूद निर्धारित समय मे मतदाता अपने बूथ पहुंचकर वोट डालने के लिए लाईन में खड़े बेताब दिखे। मतदाताओं का यह कारवां धूप की तेज रोशनी के साथ बढ़ता चला गया। महिलाओं को भी पहले मतदान फिर जलपान करने के तर्ज पर बूथ में डटे देखा गया।
इधर, चुनाव के सफल संचालन को लेकर बीडीओ जयकुमार राम, पुलिस निरीक्षक दिनेश पासवान, थाना प्रभारी उमेश प्रसाद सिंह समेत कई अन्य अधिकारियों ने विभिन्न बूथों में जाकर स्थिति का जायजा लिया।