पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सात मतदान केंद्रों की बदली गई ईवीएम

सात मतदान केंद्रों की बदली गई ईवीएम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जब दिल में हो जोश, तो भला मैं वोट क्यों दूं

जबदिल में हो जोश और मन में उमंग तो भला मै वोट क्यों दूं। इस बात को चरितार्थ कर दिखाया है गांव की दो वयोवृद्ध महिला ने। मांडू डीह निवासी स्व लोकी रजक की 102 वर्षीय प|ी मुंदरी देवी और स्व चंदर साव की 95 वर्षीय प|ी धनेश्वरी देवी दोनों लाठी के सहारे से एक साथ जब वोट डालने के लिए गांव से करीब एक किमी दूर निकली। तो लोग इनके जज्बे को देखकर दंग रह गए। कहा कि उम्र के इस पड़ाव में भी वोट डालने के लिए लोग बेताब रहते हैं। इधर वोट डालने के बाद मुंदरी देवी ने बताया कि मै अंग्रेजों के शासनकाल से वोट डालते रही हूं। लोकतंत्र के इस महापर्व में मैं अवश्य भाग लेती हूं। उन्होंने लोगों को प्रेरणा देते हुए कहा कि अपने मत का प्रयोग करना प्रत्येक व्यक्ति का धर्म है। धनेश्वरी देवी ने बताया कि मेरे पति जब इस संसार में थे। तब मैं उनके साथ वोट डालने जाती थी। परंतु उनके स्वर्गवास के बाद मैं अकेले बूथ में जाकर वोट डालती हूं।

> डेढ़ दर्जन ईवीएम में आई खराबी

> मतदाताओं ने दिया धैर्य का परिचय, पंद्रह मिनट तक चुनाव रहा बाधित

वोट डालने के बाद बायां मुंदरी देवी (102 वर्ष) और दाएं धनेश्वरी देवी (95 वर्ष)।

बूथ संख्या 158 में उंगली में स्याही लगवाती महिला मतदाता।

भास्कर न्यूज | मांडू

प्रखंडके विभिन्न मतदान केंद्रों में चुनाव कार्य ज्योंहि प्रारंभ हुआ, सात मतदान केंद्रों के ईवीएम में खराबी गई। इसके अलावा करीब डेढ़ दर्जन बूथों के ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण थोड़ी देर के लिए मतदान कार्य प्रभावित रहा। हालांकि इन सभी मतदान केंद्रों में वोट डालने आए मतदाताओं ने धैर्य का परिचय दिया और ईवीएम को बदलने के साथ साथ उसे ठीक करने के लिए प्रशासन का सहयोग किया। इस दौरान खराब ईवीएम को बदलने के लिए करीब पंद्रह मिनट तक मतदान कार्य बाधित रहा। बताते चलें कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय बहेराटांड़ के मतदान केंद्र संख्या 222 में दो बार ईवीएम में खराबी गई थी। जिसे प्रशासन की सक्रियता से उन्हें पुन: बदल दिया गया। बताया गया कि जिन बूथों के ईवीएम बदले गए हैं उनमें उमवि काशीखाप के बूथ संख्या 153, हॉलीक्रॉस स्कूल केदला पश्चिमी के बूथ संख्या 131, उमवि तिलैया के बूथ संख्या 209, डॉ. भीमराव अंबेडकर करमा के बूथ संख्या 260, एनपीएस नावाडीह के बूथ संख्या 134, सामुदायिक भवन घाटो के बूथ