सड़क हादसे में दो लोग गंभीर
थानाक्षेत्र अंतर्गत हेसागढ़ा पेट्रोल पंप के समीप एक ट्रेलर और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद हाईवे का एंबुलेंस मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को उपचार कराने के लिए मांडू अस्पताल ले आई। वहां अस्पताल के चिकित्सक डॉ. विक्रम ने घायलों का उपचार किया। घटना मंगलवार की देर शाम करीब साढ़े छह बजे की है। जानकारी के अनुसार बाइक संख्या बीआर13बी-5781 पर सवार होकर जोड़ाकरम निवासी तालो मांझी और विष्णुगढ़ के जुगल अगरिया दोनों शराब के नशे में कुजू की ओर जा रहे थे। इसी बीच हेसागढ़ा पेट्रोल पंप के निकट अपने आगे चल रही ट्रेलर को पीछे से जोरदार धक्का मार दिया। जिसमें दोनों के सिर पर गंभीर चोट लगी है।