- Hindi News
- मांडू विधानसभा के घाटो में 57 प्रतिशत वोटिंग
मांडू विधानसभा के घाटो में 57 प्रतिशत वोटिंग
24मांडू विधानसभा के घाटो में शांतिपूर्ण मतदान हुआ। यहां के विभिन्न बूथों पर सुबह सात बजे से मतदाता अपना वोट देने के लिए केंद्र पर पहुंचे। घाटो क्षेत्र के सभी केंद्रों पर कुल 57 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव में ग्रामीण क्षेत्रों के केदला, लइयो, बसंतपूर, बंजी, दुन्नी, चैनपुर, बडग़ांव, परेज के बूथों पर सबसे ज्यादा वोटिंग हुई।
ग्रामीण मतदाता सुबह से ही लंबी कतार लगाकर वोट देने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। जबकि शहरी क्षेत्र वेस्ट बोकारो के डीएवी घाटो, हॉलीक्रास, अमरनगर, अंबेडकर नगर के केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या कम दिखी। लइयो के आदर्श हाई स्कूल के बूथ केंद्र के बाहर विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने भाजपा समर्थक बल्कू महतो की जमकर पिटाई कर दी। बल्कू केंद्र के बाहर बीजेपी का झंडा लहरा रहा था। मारपीट के दौरान पुलिस जवानों ने भीड़ को बिखेरने के लिए लाठियां भी भांजी। तब जाकर मामला शांत हुआ।
लइयों में मतदान केंद्र के बाहर बल्कू महतो की पिटाई करते लोग।
इचाकडीह के 139 नंबर बूथ में पुरुष मतदाताओं की लगी लंबी कतार।