- Hindi News
- नियंत्रण कक्ष में दिन भर बजती रहीं घंटियां
नियंत्रण कक्ष में दिन भर बजती रहीं घंटियां
मांडू | चुनावकार्य को लेकर प्रखंड मुख्यालय मांडू के नियंत्रण कक्ष में दिन भर मोबाइल की घंटियां बजती रहीं। इस दौरान डीपीआरओ उमेश प्रसाद सिंह, प्रशिक्षु डीएसपी अरविंद कुमार वर्मा, बीडीओ जयकुमार राम, प्रभारी चिकित्सक डॉ. सैयद हिदायतुल्लाह, थाना प्रभारी उमेश प्रसाद सिंह और कक्ष के प्रभारी अनिल कुमार सिन्हा समेत सभी कर्मियों को विभिन्न बूथों से पोलिंग रिपोर्ट की जानकारी लेते देखा गया। इसके अलावा ईवीएम को बदलने और मशीन में आई तकनीकी खराबी को ठीक कराने के लिए अधिकारी वर्ग को थेड़ी देर के लिए परेशान रहे। परंतु बाद में स्थिति सामान्य हो गई। नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रखंड के सभी 174 बूथों में नौ बजे तक 16.49 प्रतिशत, ग्यारह बजे तक 34.62 प्रतिशत और एक बजे तक 51.66 प्रतिशत रहा।