कुजू : भाजपा ने की समीक्षा बैठक
कुजू | मांडूविधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद बुधवार को भाजपा-आजसू गठबंधन के प्रत्याशी कुमार महेश सिंह ने सारूबेड़ा स्थित अपने आवास में समीक्षा बैठक की। बैठक में शामिल कार्यकर्ताओं से मतदान संबंधी जानकारी ली। इस दौरान मांडू, विष्णुगढ़, चुरचू, डाडी, टाटी झरिया प्रखंड के कार्यकर्ताओं जानकारी लेने के पश्चात उन्होंने कहा कि मांडू से हमारी जीत सुनिश्चित है। भाजपा-आजसू गठबंधन की जीत मांडू विधानसभा से 20 हजार मतों से होगी। मौके पर जगेश्वर प्रजापति, राजकुमार ठाकुर, सुधीर सिंह, अजय सिंह, राजेश महतो, संजय प्रसाद आदि मौजूद थे।