मणिपाल सीडलिंग प्ले स्कूल का विधायक ने किया उद्घाटन
कुजू | सांडीभरेचनगर स्थित एनएच 33 के किनारे शनिवार को मणिपाल सीडलिंग प्ले स्कूल का शुभारंभ किया गया। स्कूल का उद्घाटन मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेलने किया। मौके पर विधायक ने कहा कि खेल-खेल में बच्चों को प्ले स्कूल में शिक्षा देकर उनका सर्वांगीण विकास करना कुशल शिक्षकों की दक्षता पर निर्भर करता है। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे मुन्हे बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति कर लोगों का मन मोह लिया।
स्वागत भाषण स्कूल के निदेशक गया प्रसाद राय ने देते हुए कहा कि शिशुओं को अनुकूल एवं पूर्णत: सुरक्षित वातावरण में शिक्षा देना इस प्ले स्कूल की प्राथमिकता है। मंच संचालन निदेशक मंडल के डॉ. एके सज्जन ने किया। मौके पर जिला पार्षद नरेश महतो, दुष्यंत पटेल, भुनेश्वर महतो, कुमार महेश सिंह, तिवारी महतो, राम सहाय बेदिया, अमित कुमार सिन्हा, नंदकिशोर प्रसाद, राजेश कुमार, अभय पॉल, पूर्णिमा कर्ण, अदिति, रंजिता शर्मा, सुमन सिंह, रूमकी दत्ता, बबली कुमारी, पूजा कुमारी, सोनम कुमारी उपस्थित थीं।