मांडू में भारी मतों से होगी जीत : खीरू
घाटोटांड़ | मांडूविधानसभा से महागठबंधन की ऐतिहासिक जीत होगी। इस बार मांडू में बदलाव की लहर है। जनता ने महागठबंधन की ताकत को आंकते हुए मेरे पक्ष में मतदान किया है। ये बातें मांडू के जदयू, कांग्रेस, राजद और सीपीआई महागठबंधन के प्रत्याशी खीरू महताे ने घाटो में कही। साथ ही कहा कि पूरे क्षेत्र में महागठबंधन के पक्ष में जोरदार वोटिंग हुई है।