पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा ने की मांडू चुनाव की समीक्षा

भाजपा ने की मांडू चुनाव की समीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुजू | मांडूप्रखंड भाजपा कमेटी की समीक्षात्मक बैठक शुक्रवार को पार्टी कार्यालय सांडी में आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जगेश्वर प्रजापति ने की। बैठक के दौरान मांडू प्रखंड के 75 बूथों पर पड़े मतों की समीक्षा की गई। इस दौरान जगेश्वर प्रजापति ने दावा किया है कि मांडू विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कुमार महेश सिंह की जीत 20 हजार से भी अधिक मताें से होगी। उन्होंने कहा कि मांडू प्रखंड के 75 बूथों में कुल पड़े एक लाख 05 हजार 256 मतों में 40 से 45 हजार मत भाजपा के पक्ष में मतदाताओं ने मतदान किया है। बैठक में मनोज गिरी, मनोहर गुप्ता, लोकेश सिंह, सुखदेव सोनी, राजेश प्रजापति, तेजनारायण कुशवाहा, दर्शन प्रसाद, दर्शन, प्रकाश, नरेश प्रजापति, बसंत प्रजापति, हीरालाल महतो, पोखलाल महतो, वकील महतो सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।