पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस ने की चुनाव की समीक्षा

कांग्रेस ने की चुनाव की समीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ बैठक करते जिला अध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी।

भास्कर न्यूज | रामगढ़

रामगढ़जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को रांची रोड स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी ने की। बैठक में जिला अंतर्गत पड़नेवाले रामगढ़, बड़कागांव और मांडू विधान सभा चुनाव की समीक्षा की गई। चर्चा के दौरान बताया कि रामगढ़ और बड़कागांव विधानसभा से पार्टी उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित है। वहीं मांडू से कांग्रेस गठबंधन उम्मीदवार के पक्ष में लोगों ने खुलकर मतदान किया है। परिणाम चौकाने वाले हो सकते हैं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी पर आदर्श आचार संहिता के तहत रामगढ़ थाना में दर्ज मामले पर भी विचार करते हुए शीघ्र बेल लेने का निर्णय लेने का निर्णय लिया गया। मौके पर प्रदेश सचिव सीपी संतन, रवींद्र कुमार रवि, चमन लाल, एसएन झा, मिथिलेश गुप्ता, महेंद्र सिंह गांधी, जितेंद्र महतो, हाजी अताउल्लाह, प्रेमनाथ विश्वकर्मा, रमाकांत दूबे, नारायण सिंह, अमित राम, मुनेश्वर राम, रामबली चौहान, विजय यादव, असगर अली, अरुण, भरत, रामविनय, कैसर इमाम, मुकेश यादव, जीएस, आदित्य मौजूद थे।