- Hindi News
- लोगों को लुभा रहा है गरम जलकुंड गंधौनिया
लोगों को लुभा रहा है गरम जलकुंड गंधौनिया
ग्रामजोजोबेड़ा के निकट गरम जलकुंड गंधौनिया किसी परिचय का मोहताज नहीं है। हजारीबाग, रामगढ़ और बोकारो जिला के कई सुदूरवर्ती गांवों से लोग इस जलकुंड में स्नान करने के लिए पहुंचते है। इसके बावजूद गंधौनिया का समुचित विकास नहीं हो पाया है। सरकार अगर ध्यान दें तो इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है।
पगडंडियों के सहारे पहुंचते हैं लोग
15माइल स्थित ग्राम जोजोबेड़ा से मात्र आधा किमी दूर गरम जलकुंड गंधौनिया है, परंतु यहां तक पहुंचने के लिए लोगों को पगडंडियों का सहारा लेना पड़ता है। रास्ता ठीक नहीं होने के कारण केवल बाइक के सहारे लोग गंधौनिया तक पहुंचते हैं। अगर इन पगडंडियों को पीसीसी पथ में तब्दील कर दिया जाय तो चार पहिया वाहन बड़े आराम से कुंड तक पहुंच जाएगा। इससे सैलानियों की संख्या में काफी वृद्धि होगी।
गरम जलकुंड गंधौनिया में स्नान करते लोग।
ओम प्रकाश | मांडू
सर्दीका मौसम आते ही इन दिनों गरम जलकुंड गंधौनिया लोगों को खूब लुभा रहा है। सूर्योदय होने के पूर्व ही गंधौनिया सैलानियों से पट जा रहा है। बच्चे हो या बुजुर्ग सभी गरम जलकुंड पहुंचकर गंधौनिया में स्नान करने का लुत्फ उठा रहे हैं। बताया जाता है कि इस जलकुंड में स्नान करने के बाद चर्म रोग ठीक हो जाते हैं। बदले में लोग कुंड से सटे माता की मंदिर में मन्नत के रूप में एक बोरी गोलकी चढ़ावा के रूप में चढ़ाते हैं। गंधौनिया के प्रति बढ़ती आस्था को लेकर गरम जलकुंड में डुबकी लगाने वाले लोगों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
नएकुंड का हुआ जीर्णोद्धार
गरमजलकुंड गंधौनिया के निकट एक और जलकुंड वर्षों से जीर्ण शीर्ण अवस्था में पड़ा था। जिसे स्थानीय विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने अपने मद का उपयोग कर एक लाख 99 हजार की लागत से कुंड के चारों ओर चबूतरा का निर्माण कराया है। इससे अब यहां दो गरम जलकुंड बन गए है। दूर दराज से आने वाले लोगों को कुंड में स्नान करने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ता है।