अंचल कार्यालय ने जलाया अलाव
मांडू | बढ़तीठंड से लोगों को बचने के लिए अंचल कार्यालय द्वारा मांडू चट्टी चौक में रविवार को अलाव की व्यवस्था की गई। इसका शुभारंभ मुखिया अनीता देवी और सीआई विजय गोप ने संयुक्त रूप से अलाव में आग जलाकर किया। उन्होंने कहा कि हमारे पंचायत में जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। मौके पर राजस्व कर्मचारी बैजनाथ प्रसाद, शाहिद सिद्दकी, बालेश्वर भुइयां, अमित कुमार, सर्वजीत सिंह, मोहम्मद जावेद, प्रभात कुमार समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।