पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परेशानी का सबब बनी विद्युत कटौती

परेशानी का सबब बनी विद्युत कटौती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ व्यवसाय हो रहे हैं प्रभावित, लोग परेशान

ट्रांसफार्मर जलने से क्षेत्र में अंधेरा पसरा

गोला| प्रखंड क्षेत्र के कुसुमडीह गांव में लगा हुआ एक सौ केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर एक सप्ताह पूर्व जल गया है। जिससे पूरे क्षेत्र में अंधेरा पसरा है। ग्रामीण विनोद चौधरी, सुकर महतो, बुलेट महतो, त्रिभुवन महतो, बबलू अंसारी ने बताया कि बिजली नहीं रहने से क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान खेत में सिंचाई भी नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इसकी सूचना विभाग को कई बार दी गई, लेकिन विभाग का इस ओर कोई ध्यान नहीं दिख रहा है। ग्रामीणों ने अविलंब नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।

भास्कर न्यूज | मांडू

मांडूसहित आस पास के क्षेत्रों में विद्युत कटौती से उपभोक्ता काफी परेशान हैं। सुबह के आठ और शाम पांच बजते ही बिजली का गुल हो जाना उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बना है। एक दिन में दो बार लोगों को छह घंटे बिजली नहीं मिल रही है। इससे बच्चों की पढ़ाई के साथ व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है। बिजली की अनियमित आपूर्ति से लोगों में विभाग के खिलाफ काफी रोष है। गांव के ओंकार साव, राजेंद्र प्रसाद, धनु साव, युगेश्वर साव और बैजनाथ प्रसाद ने बताया कि जब हमलोग समय पर बिजली बिल का भुगतान करते हैं तो फिर बिजली काटने का क्या मतलब है। लोगों ने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में बिजली कटौती करना उपभोक्ताओं को केवल परेशान करने के बराबर है। विभाग के एसडीओ बीपी भगत ने कहा कि विद्युत बोर्ड और डीवीसी के बीच पेमेंट को लेकर विवाद चल रहा है। यह हाई प्रोफाइल मामला है। जब तक इसका निदान नहीं हो जाता है। क्षेत्र में विद्युत कटौती की प्रक्रिया जारी रहेगी।