पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंतिम सप्ताह मांडू डीह में पानी की सप्लाई शुरू : दीक्षित

अंतिम सप्ताह मांडू डीह में पानी की सप्लाई शुरू : दीक्षित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेयजल और स्वच्छता विभाग द्वारा मांडू मे पानी की सप्लाई चालू करने के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। इसके लिए विभाग ने सड़क किनारे पाइप लाइन बिछाने की प्रक्रिया युद्धस्तर पर जारी है। उल्लेखनीय है कि राज्य के पूर्व पेयजल और स्वच्छता मंत्री सह मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने 16 अगस्त 2014 को मांडू में पेयजलापूर्ति योजना का उदघाटन करने के बाद मांडू चट्टी पंचायत के कुछ ही इलाके में पानी की सप्लाई चालू थी। जबकि मांडू डीह के लोग पानी के लाभ से वंचित थे। इस बात से नाराज मांडू डीह मुखिया माया देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पानी की सप्लाई चालू करने की मांग को लेकर संबंधित अधिकारी को आवेदन देकर मांडू डीह तक पानी की सप्लाई चालू करने की मांग की थी। ग्रामीणों की समस्याओं काे गंभीरता से लेेते हुए विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रभुदयाल मंडल और कनीय अभियंता आनंद मूर्ति दीक्षित ने मांडू डीह मुखिया माया देवी समेत कई ग्रामीणों के साथ बैठक कर पाइप लाईन बिछाने में पहुंच रही बाधा को दूर किया। इधर, पाइप लाईन बिछवाने में व्यस्त कनीय अभियंता आनंद मूर्ति दीक्षित ने बताया कि सड़क किनारे पाइप लाइन बिछाने में रही बाधा को दूर कर लिया गया है। कहा कि फरवरी के अंतिम सप्ताह में मांडू डीह और चट्टी के घरों में पानी की सप्लाई चालू कर दी जाएगी।