- Hindi News
- कृषक पाठशाला और अन्नपूर्णा माॅडल का निरीक्षण
कृषक पाठशाला और अन्नपूर्णा माॅडल का निरीक्षण
मांडू|महिला सशक्तिकरणपरियोजना की टीम ने स्वयं सेवी संस्था सपोर्ट मांडू द्वारा ग्राम गरगाली में संचालित महिला कृषक पाठशाला और अन्नपूर्णा माॅडल का निरीक्षण गुरूवार को किया। टीम में शामिल मिशन डायरेक्टर आलोक डे, आरिफ अख्तर, परवीन कुमार और अखिलेश कुमार सिंह ने निरीक्षण के दौरान महिला समूह के सदस्यों के साथ बैठक कर कई जानकारी दी। टीम के पदाधिकारियों ने अन्नपूर्णा माॅडल की प्रशंसा करते हुए 36 माॅडलों को प्रत्येक महिला सदस्यों को अपनाने का सुझाव दिया। टीम में शामिल पदाधिकारियों ने संस्था सचिव बी एस गुप्ता को क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा भ्रमण करने का निर्देश दिया। मौके पर सुष्मिता, गीता देवी, संगीता देवी, कुलदीप प्रसाद, राकेश कुमार, मनीष कुमार,जीतेन्द्र कुमार उपस्थित थे।