जेएमएम ने बैठक में की चुनाव पर समीक्षा
जेएमएम ने बैठक में की चुनाव पर समीक्षा
रामगढ़ | झामुमोकी बैठक गुरुवार को पार्टी कार्यालय रामगढ़ में जिला अध्यक्ष बिनोद किस्कू की अध्यक्षता में हुई। मौके पर मुख्य रूप से पार्टी के केंद्रीय महासचिव फागू बेसरा और बड़कागांव के प्रत्याशी संजीव बेदिया भी उपस्थित थे। इस दौरान रामगढ़, बड़कागांव और मांडू विधान सभा में हुए वोटिंग पर बूथवार कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श किया गया। उधर, समीक्षा के बाद केंद्रीय महासचिव फागू बेसरा ने बेहतर वोटिंग के लिए जनता का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि तीसरे चरण में भी मतदाताओं का रुझान झामुमो की ओर रहा है। रामगढ़ जिले के सभी तीनों सीटों पर झामुमो काबिज होगी। वहीं झारखंड में अब तक के सीटों पर हुई चुनाव में जनता ने स्पष्ट जनादेश का संकेत झामुमो को दिया है। जनता हेमंत सरकार के विकास के नाम पर वोट कर रही है। मौके पर जिला सचिव अनमोल सिंह, छेदी महतो, लल्लू खान, महेंद्र मुंडा, कमल राम, तरुण बनर्जी, अखिलेश यादव सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।
(11रामपीएच 27, बैठक करते झामुमो के केंद्रीय महासचिव फागू बेसरा, बिनोद किस्कू , संजीव बेदिया और अन्य )