सड़क हादसे में दो गंभीर रूप से घायल
मांडूडीहस्थित एनएच-33 में सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही हाईवे एंबुलेंस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांडू में भर्ती करवाया
घटना गुरुवार की संध्या करीब छह बजे की है। जानकारी के अनुसार करमा निवासी प्रकाश महतो और बसंत महतो दोनो बाइक संख्या जेएच02जेड-4446 पर सवार होकर चरही से वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच युगेश्वर होटल के निकट सड़क के बीचोंबीच बैठी एक गाय को जोरदार धक्का मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से चोटिल हो गए।