- Hindi News
- दो दिनों के अंदर पुस्तक उठाव करने का निर्देश
दो दिनों के अंदर पुस्तक उठाव करने का निर्देश
मांडू | सत्र2014-15 के कक्षा तीन में पढ़ाई करने वाले सभी बच्चों के लिए पुस्तकों का आवंटन बीआरसी भवन मांडू को प्राप्त हो चुका है। इस बात की जानकारी बीईईओ अनिल कुमार सिन्हा ने दी। उन्होंने बताया प्रखंड के सभी सरकारी स्कूलों में वर्ग तीन की पढ़ाई करने वाले करीब 3500 बच्चे उधार की किताब से पढ़ाई कर रहे थे। परंतु कार्यालय में नई पुस्तकें आने के बाद अब उनके हाथों में नई किताबें होंगी। उन्होंने संबंधित स्कूलों के प्रधानाध्यापकों से दो दिनों के अंदर नई पुस्तकों को उठाव कर लेने का निर्देश दिया है।