मांडू थाने का डीआईजी ने किया निरीक्षण
मांडू . थानापरिसर में पड़े कोयले को सीसीएल शीघ्र ही हैंडओवर लेगी। इसके लिए बीते दिनों ही सीसीएल अधिकारियों से वार्ता हो चुकी है। उक्त बातें हजारीबाग रेंज के डीआईजी परमेश्वर रविदास ने शनिवार को मांडू थाना में पत्रकारों से कही। डीआईजी दास शनिवार को मांडू थाना का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी उमेश प्रसाद सिंह से दुर्गा पूजा के दौरान सड़क मार्ग में चंदा वसूली के ऊपर प्रतिबंध लगाने की बात कही। साथ ही दुर्गा पूजा बकरीद पर्व को लेकर जगह जगह दंडाधिकारी नियुक्त करने पर बल दिया।
इसके पूर्व डीआईजी के थाना पहुंचने पर पुलिस के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। मौके पर पुलिस अधीक्षक रंजीत कुमार प्रसाद, एसडीपीओ अशोक कुमार पुलिस निरीक्षक दिनेश पासवान मौजूद थे।