दुर्घटना में बाल-बाल बचे प्रो. सुमित
मांडू | थानाक्षेत्र अंतर्गत 15 माइल स्थित आरके होटल के समीप एनएच 33 पर एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इससे कार पर सवार विनोवा भावे विश्वविद्यालय के प्रो. सुमित कुमार सिन्हा और इनके मित्र संदीप कुमार उपाध्याय बाल-बाल बच गए। घटना सोमवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे की है। जानकारी के अनुसार कार से दोनों बाआईटी मेसरा रांची से परीक्षा देकर वापस हजारीबाग लौट रहे थे। इसी बीच 15 माइल के निकट कार का अगला टायर पंक्चर हो गया। इससे वाहन असंतुलित होकर डिवाइडर में चढ़कर पलट गई। सूचना मिलते ही मांडू पुलिस और हाइवे की एंबुलेंस मौके पर पहुंचकर चोटिल घायलों का उपचार कर उन्हें घर भेज दिया।