पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांडू : 160630 मतदाता आज करेंगे मतदान

मांडू : 160630 मतदाता आज करेंगे मतदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांडू : ईवीएम चेक करते मतदानकर्मी को देखते एसपी।

ईवीएम चेक करते मतदान कर्मी।

174 बूथों में मतदान संपन्न कराने के लिए लगाए गए हैं 772 मतदान कर्मी

भास्करन्यूज | मांडू

प्रखंडमें निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराने के लिए प्रखंड प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। इस बात की जानकारी बीडीओ जयकुमार राम ने दी। उन्होंने बताया कि प्रखंड के सभी 174 बूथों में 1 लाख 60 हजार 630 मतदाता आज अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिसमें महिलाओं में 74 हजार 141 और पुरुष मतदाताओं में 86 हजार 489 शामिल है। चुनाव संपन्न कराने के लिए 772 मतदान कर्मियों काे प्रतिनियुक्त किया गया है। जिन्हें सोमवार को राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय मांडू परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी पीठासीन पदाधिकारियों के बीच ईवीएम के साथ चुनाव में उपयोग होने वाले सामग्रियों का वितरण कर संबंधित क्लस्टरों के लिए रवाना कर दिया गया।

चप्पेचप्पे पर रहेंगे पुलिस के जवान

प्रखंडके सभी 174 बूथों में निष्पक्ष रूप से चुनाव संपन्न कराने के लिए चप्पे चप्पे पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। जिसमें सीआरपीएफ, आरपीएसएफ, जैप, बीएसएफ और डीएपी के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। थाना प्रभारी उमेश प्रसाद सिंह ने बताया कि वोगस वोट डालने वालों पर पुलिस की खास नजर रहेगी। साथ ही चुनाव में व्यवधान डालने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आएगी।

चुनावीतैयारी का एसपी ने लिया जायजा

रामगढ़एसपी डॉ. एम तमिल वाणन ने सोमवार को प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर चुनावी तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम पहुंचकर बीडीओ जयकुमार राम से ईवीएम वितरण का जायजा लिया। पश्चात इसके उन्होंने राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय पहुंचे और मतदान कर्मियों के बीच वितरण किए जा रहे चुनावी सामग्रियों का हाल जाना।

सातक्लस्टर और तीन मॉडल बूथ बनाए गए हैं

प्रखंडमें सात कलस्टर और तीन मॉडल बूथ बनाए गए है। कलस्टरों में उच्च विद्यालय आंगो, हॉलीक्रॉस वेस्ट बोकारो घाटो, परियोजना पदाधिकारी कार्यालय परेज, पब्लिक हाई स्कूल कुजू, जयहिंद विद्या निकेतन सोनडीहा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरमसिया और प्रखंड कार्यालय मांडू शामिल है। जबकि मॉडल बूथों की श्रेणी में पब्लिक हाई स्कूल कुजू, उमवि कुजू और उमवि गोविंदपुर को रखा गया है। बताया गया कि इन मॉडल बूथों में वो