संकल्प सभा के लिए किया दौरा
संकल्प सभा के लिए किया दौरा
कुजू | 21सितंबर को आजसू द्वारा तारा मैदान रांची में आयोजित संकल्प सभा की सफलता को लेकर आजसू के मांडू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो ने मांडू प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान दिगवार, करमा, पैंकी, नावाटांड़, छोटकी डूंडी, रतवे सहित कई पंचायतों का दौरा किया। साथ ही दिगवार में बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर विचार विमर्श किया गया। मौके पर गुड्डू सिंह, जानकी यादव, रामअवतार राम, रवि पांडेय, मनोहर कुशवाहा, कुलदीप कुशवाहा, अशोक प्रसाद, विनोद कुमार, तापेश्वर महतो सहित काफी संख्या में आजसू कार्यकर्ता उपस्थित थे।
फोटो 55 बैठक में उपस्थित आजसू कार्यकर्ता