मांडू में बनाया गया भव्य पंडाल
मांडू | मांडूमें विद्युत सबस्टेशन के अलावा राधा नगर और मांडू डीह में भव्य पंडाल का निर्माण कर भगवान विश्वकर्मा का विधिवत पूजन किया गया। साथ ही सभी वाहन मालिक अपने वाहनों का भी विधिवत पूजन किया। वहीं संध्या समय भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति सुसज्जित वाहन पर सवार कर गाजे बाजे के साथ एनएच 33 में शोभा यात्रा निकाली गई। जो मांडू डीह, मांडू चटटी होते हुए अस्पताल चौक पहुंचकर वापस जोड़ा तालाब पहुंचा और पूरी श्रद्धा के साथ लोगों ने भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति विसर्जित कर दिया।