पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूजा के पूर्व मास्ट लाइट लगाने पर दिया जोर

पूजा के पूर्व मास्ट लाइट लगाने पर दिया जोर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांडू | दुर्गापूजा बकरीद पर्व मनाने को लेकर थाना परिसर मांडू में शांति समिति की बैठक पुलिस इंस्पेक्टर दिनेश पासवान की अध्यक्षता में गुरूवार को हुई। जिसमें विभिन्न पूजा समिति के पदाधिकारी, समाजसेवी और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाग लिया। बैठक के क्रम में लोगों ने दुर्गा पूजा के पूर्व प्रखंड मुख्यालय से रामवि मांडू तक एनएच 33 में मास्ट लाईट लगाने की बात कही। साथ ही पर्व के दौरान इलाके में निरंतर बिजली सेवा बहाल कराने का अनुरोध किया। इसके अलावा ग्रामीणों ने एनएच 33 में वाहनों की गति पर विराम लगाने के लिए सभी पूजा पंडालों के निकट अस्थाई स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की। मौके पर अनि घनश्याम गोप, प्रखंड कृषि पदाधिकारी शिवबचन सिंह, प्रभारी चिकित्सक डॉ. सैयद हिदायतुल्लाह, सअनि सुनील कुजूर, कनीय अभियंता अमरजीत प्रसाद, चुरचू प्रमुख सुदामा प्रजापति, उप प्रमुख निरंजन सिंह, जिप सदस्य परमेश्वर महतो, मुखिया रामदुलार साव, सावित्री देवी, पंसस गिरजा देवी, धनंजय कुमार आदि मौजूद थे।