- Hindi News
- पंचायतों को स्वच्छ रखने के लिए बनाए गए नोडल पदाधिकारी
पंचायतों को स्वच्छ रखने के लिए बनाए गए नोडल पदाधिकारी
पर्यवेक्षकों को निर्देश देते बीडीओ।
मांडू | निर्मलभारत अभियान अभियान की सफलता को लेकर बीडीओ जयकुमार राम ने प्रखंड पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी पंचायतो को साफ सुथरा रखने के लिए लोगों को कई निर्देश दिए। साथ ही पर्यवेक्षकों को पंचायत आवंटित कर नोडल पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया। जिसमें प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी सीमा अग्रवाल को बोंगाबार, सांडी/तिलैया, मनुवा, बुमरी, सेवटा और दिगवार, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी संतलाल राय को कीमो, पिंडरा, तापिन और बसंतपुर, तकनीकी सहायक दीपक कुमार को लइयो उतरी आदि का चयन किया है।