पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कमलेश की मौत में प्रशासनिक अधिकारी जिम्मेवार : ओझा

कमलेश की मौत में प्रशासनिक अधिकारी जिम्मेवार : ओझा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगढ़ | भाजपाके जिला उपाध्यक्ष अजय ओझा ने गोला प्रखंड के बेटुलखुर्द गांव निवासी कमलेश मुंडा की मौत के लिए प्रखंड जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को जिम्मेवार ठहराया है। उन्होंने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि संतू मुंडा की मौत के बाद उनके दोनों बेटों को मांडू स्थित आवासीय विद्यालय में नामांकन कराया गया था। लेकिन वर्ष 2013 में मैट्रिक की परीक्षा के बाद दवा और अनाज के साथ घर भेजा गया था। जिसकी सूचना सभी प्रशासनिक पदाधिकारियों को दी गई थी। इसके बावजूद बीडीओ, सीओ, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी सहित तमाम पदाधिकारियों को दी गई थी। इसके बावजूद पदाधिकारियों ने भूख से मरे संतू मुंडा के बेटों की सुधि नहीं ली। जिससे अनाज, पैसे दवा के अभाव में कमलेश की मौत हो गई। उन्होंने सरकार से दोषी प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए निलंबित करने की मांग की है।