- Hindi News
- गुमराह कर रही है सरकार : मौलाना अब्दुल मोबिन
गुमराह कर रही है सरकार : मौलाना अब्दुल मोबिन
सियासी बेदारी महाज का प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन, मुस्लिम समुदाय के लोग जुटे
कार्यक्रम को संबोधित करते अतिथि।
भास्कर न्यूज | मांडू
सियासीबेदारी महाज को लेकर उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन का आयोजन राजकीय मध्य विद्यालय मांडू परिसर में रविवार को हुआ। जिसमें मुस्लिम समुदाय के काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मौलाना अब्दुल मोबिन रिजवी ने कहा कि प्रदेश के राजनेताओं को अपनी जागीर चलाने के लिए हम मुस्लिम मतदाताओं को केवल इस्तेमाल किया जा रहा है। इस कारण यह कौम दो राहों पर खड़ी है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में हमें यह सोचना है कि हमें जाना कहां है और हम किधर जा रहे हैं। कहा गया कि विगत 68 वर्षों से जो पार्टियां हमे छलते रही है। इसे उन्होंने हमारी राजनीति की अज्ञानता का अभाव बताया। उन्होंने कहा कि अभी तक एक भी मदरसों को अनुदान राशि नहीं दी गई है। साथ ही इन स्कूलों में उर्दू शिक्षकों का 4101 पद रिक्त पड़ा हुआ है। इसके बावजूद राज्य की वर्तमान सरकार टीवी के माध्यम से कई वादों को पूरा करते हुए दिखाया जा रहा है। उन्होंने राज्य सरकार के ऊपर मुस्लिम समुदाय को गुमराह करने का आरोप लगाया। विशिष्ट अतिथि मो. . शफीक अंसारी, मो. . फखरुद्दीन, काजिम अंसारी, मुस्लिम अंसारी, रिजवान अंसारी लाल मोहम्मद अंसारी ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान लोगों ने सर्वसम्मति से पांच सूत्री प्रस्ताव को पारित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महमूद आलम संचालन संरक्षक शाहिद सिद्दकी ने किया। मौके पर डॉ. अहमद अली, मुख्तार असलम, मो. . शमीम यासीन, दिलेर आजाद, शागिर हुसैन, अजमत अब्दुल कादिर, मो. अब्बास, सैयद खुर्शीद, शमशेर आलम मुख्तार असलम समेत कई लोग मौजूद थे।