हजारों कार्यकर्ता होंगे सभा में शामिल
कुजू | आजसूपार्टी के केंद्रीय कमेटी के निर्देश पर आगामी 21 सितंबर को रांची प्रभात तारा मैदान में आयोजित बूथ संकल्प सभा में मांडू विधानसभा से हजारो कार्यकर्ता शामिल होंगे। उक्त बातें मांडू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो ने मुरपा में पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में आजसू की जीत सुनिश्चित है। कार्यकर्ताओं के बदौलत पार्टी का झंडा बुलंद होगा। वार्ता में नरेश महतो, सुरेंद्र महतो, गुडडू सिंह, कोलेश्वर महतो, जगदीश आडवाणी, जयकिशोर महतो, रामावतार राम, पिन्नू महतो, नरेश पटेल, ओमप्रकाश शामिल थे।