पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानदेय भुगतान को लेकर सौंपा ज्ञापन

मानदेय भुगतान को लेकर सौंपा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांडू | सीसीएलकी पुंडी परियोजना में कार्यरत निजी सुरक्षा प्रहरियों ने बकाया मानदेय भुगतान की मांग को लेकर मंगलवार को पीओ अनिरुद्ध सिंह को एक ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेता मो. अताउल्लाह के नेतृत्व में लोगों ने पीओ से कहा कि विगत नौ महीने से हम सबों का मानदेय लंबित पड़ा हुआ है। इससे हमारी आर्थिक स्थिति काफी दयनीय हो गई है। कहा 20 सितंबर तक हमारी मांगो पर विचार नहीं किया गया तो बाध्य होकर 21 सितंबर से हम सभी सुरक्षा प्रहरी आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे। मौके पर जीतेंद्र कुमार, मो. गुलजार, मो. अमानत अली, प्रकाश नारायण, मनोज कुमार, मन्नान खान, प्रेमचंद हेम्ब्रम, गौरीशंकर कुमार, संतोष महतो, दीपक कुमार, धनु महतो, कृष्ण, राम मांझी, विवेक कुमार, विजय प्रसाद, राजू मौजूद थे।