पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूरबडीह में दुर्गा पूजा कमेटी गठित

पूरबडीह में दुर्गा पूजा कमेटी गठित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मगनपुर | मांदुर्गा पूजा आयोजन को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों की बैठक पोहा बगीचा पूरबडीह में हुई। जिसमें प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए आयोजन कमेटी का अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार महतो को बनाया गया। जबकि उपाध्यक्ष में हरिनंदन महतो, कवींद्र करमाली, सचिव में श्यामपद महतो उप सचिव में अश्वेश्वर महतो, देवलाल करमाली, कोषाध्यक्ष में मंजीत महतो, उप कोषाध्यक्ष में उत्तम कुमार महतो, पर्वत राम, संरक्षक में खेदन राम समेत अन्य का चुनाव किया गया। बैठक की अध्यक्षता नरतन राम ने की। मौके पर सुकरु महतो, सोमर महतो, मनोज कुमार, सचिन कुमार, कौलेश्वर राम, दीपनारायण महतो, दयानंद विश्वकर्मा, सोहन महतो मौजूद थे।