तालाब निर्माण का हुआ शिलान्यास
तालाब निर्माण का हुआ शिलान्यास
कुजू | मनरेगायोजना के तहत बोंगावार पंचायत स्थित जोल्हागढ़ा में तालाब का निर्माण करने को लेकर गुरूवार को शिलान्यास किया गया। मौके पर मांडू उप प्रमुख निरंजन सिंह ने नारियल फोड़कर विधिवत पूजा-अर्चना कर तालाब निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। मौके पर मुखिया हेमनी देवी, उपमुखिया नरेश प्रजापति, वार्ड सदस्य राधा देवी, पंचायत सेवक राजेंद्र प्रसाद सिन्हा , रोजगार सेवक राजकिशोर प्रसाद, बृजलाल महतो, राजन राम, हीरालाल महतो, शंकर रविदास, महावीर राम, रेखा देवी, मणि देवी, कंचन देवी, सारो देवी, लाली देवी, रामेश्वर रविदास आदि मौजूद थे।
फोटो 47 नारियल फोड़कर शिलान्यास करते उपप्रमुख