एक बाइक पर सवार चार लोग घायल
मांडू | थानाक्षेत्र अंतर्गत हेसागढ़ा के निकट हुई सड़क दुर्घटना में आठ वर्षीय बच्ची समेत चार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही हाईवे का एंबुलेंस मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को उठाकर मांडू सरकारी अस्पताल लाया। वहां चिकित्सक डॉ. विक्रम ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया। घटना बुधवार के दिन करीब एक बजे की है। एक ही बाइक पर सवार हो कर ग्राम बाेंगाहारा निवासी राजन चंद्रवंशी बाइक पर महेंद्र तुरी, सीमा देवी और एक आठ वर्षीय बच्ची रानी के साथ सौंदा से वापस बोंगाहारा लौट रहे थे। इसी बीच हेसागढ़ा के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सभी सड़क पर गिर गए। इस घटना में राजन और रानी का एक पैर टूट गया है।
फोटो 01 घायल रानी
फोटो 02 घायल राजन