विधायक पटेल आज करेंगे प्ले स्कूल का शुभारंभ
रामगढ़ | नन्हें-मुन्नेबच्चों के लिए मणिपाल सिडलिंग्स नामक प्ले स्कूल खोला जा रहा है। कुजू क्षेत्र के टूटी झरना मंदिर गेट के पास िस्थत स्कूल का शुभारंभ शनिवार को मांडू के विधायक जयप्रकाश भाई पटेल करेंगे। संचालक ने बताया कि इस प्ले स्कूल में छोटे बच्चों को अत्याधुनिक तरीके से पढ़ाने की पूरी व्यवस्था है।