पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरस्वती पूजा आज, भक्ति में डूबे विद्यार्थी

सरस्वती पूजा आज, भक्ति में डूबे विद्यार्थी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगढ़शहर और आसपास क्षेत्र मां सरस्वती पूजा को लेकर वातावरण भक्तिमय हो गया है। शैक्षणिक संस्थान, स्कूल, कॉलेज सहित गली, मुहल्लों में मां सरस्वती की प्रतिमाएं स्थापित की गई है। कई जगहों पर पंडाल बनाकर प्रतिमा स्थापित की गई है। शुक्रवार को मूर्तिकारों से प्रतिमाएं लेकर पूजा स्थल पर स्थापित की गई। पूजा स्थलों पंडालों को आकर्षक ढंग से विद्युत सज्जा की गई है। इधर, बचपन प्ले स्कूल कांकेबार में मां सरस्वती पूजा उत्सव मनाया गया। शुक्रवार को स्कूल में मां सरस्वती की चित्र रख कर नन्हें-मुन्हे बच्चों ने ज्ञान की देवी मां सरस्वती की आराधना की।

देरशाम प्रतिमाएं स्थापित

दुलमी|दुलमीप्रखंड के विभिन्न स्कूलों सहित कई क्लबों में मां सरस्वती की प्रतिमा शुक्रवार की देर शाम स्थापित की गई। इसी प्रकार, शिशु ज्ञान मंदिर सिकनी, आरके उच्च विद्यालय हरहद कंडेर, जनता उच्च विद्यालय होन्हे, होन्हे, प्रियातू, सीरु, दुलमी, चामरोम, कुल्ही, ईचातु, सिकनी आदि जगहों के विद्यालय और क्लब के द्वारा मां सरस्वती की मूर्ति स्थापित कर पंडाल निर्माण किया गया है।

बनरहे हैं भव्य पंडाल

रजरप्पा| चितरपुरमें बनकर तैयार प्रतिमाओं को पंडालों में शुक्रवार की शाम से जाने का सिलसिला जारी रहा। इधर, रजरप्पा आवासीय कॉलोनी, चितरपुर, मारंगमरचा सहित कई क्षेत्रों में भव्य पंडाल बनाए गए है।

दिन-रातजुटे हैं छात्र

मांडू|सरस्वती पूजाकी तैयारी मांडू इसके आस पास के क्षेत्रों में पूरी कर ली गई है। शहर के सभी शिक्षण संस्थानों के अलावा विभिन्न चौक चौराहों पर भव्य पंडाल का निर्माण कर लिया गया है। विद्यार्थियों के अलावा कई उत्साही युवक पूजन को सफल बनाने में दिन रात लगे हुए हैं।

कोयलांचलमें तैयारी पूरी

कुजू| कुजूकोयलांचल सहित आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा अर्चना को लेकर तैयार पंडालों में प्रतिमाओं को शुक्रवार की शाम से ले जाने का सिलसिला जारी रहा।

मां सरस्वती की प्रतिमा।

बचपन प्ले स्कूल में मां सरस्वती की आराधना करते बच्चे।

खबरें और भी हैं...