वार्ता नहीं होने पर कोयला ढुलाई ठप करने की चेतावनी
मांडू |सीसीएल की पुंडी कोलियरी से एनआर साइडिंग तक होने वाले कोयले की ढुलाई में प्रबंधन द्वारा शिक्षित रैयत बेरोजगार संघ पुंडी से अब तक वार्ता नहीं किए जाने से कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। संघ ने कहा कि 14 फरवरी तक हमारी मांगों के प्रति सकारात्मक पहल नहीं की गई तो 15 फरवरी को पुंडी से कोयले की ढुलाई ठप कर दी जाएगी।