पूजा से पहले मिलेगा मानदेय : सीडीपीओ
मांडू | प्रखंडके सभी आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका का मानदेय बीते छह महीने से बकाया है। इससे प्रखंड के सभी 285 आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका और सहायिका विभागीय कार्यशैली से नाराज हैं। मामले को लेकर सीडीपीओ सुरभि सिंह ने बताया कि यूआईडी के माध्यम से सबों के बैंक खाते में राशि जानी थी, परंतु कुछ तकनीकी कारणों से विलंब हो गया है। उन्होंने दुर्गा पूजा के पूर्व सभी सेविका और सहायिकाओं का मानदेय भुगतान उनके बैंक खाते में जमा कराने की बात कही।