पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिलन समारोह में मुखिया सहित वार्ड सदस्यों ने थामा भाजपा का दामन

मिलन समारोह में मुखिया सहित वार्ड सदस्यों ने थामा भाजपा का दामन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपाजिला कार्यालय में सोमवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कुजू पूर्वी के मुखिया श्याम कुमार सिंह, वार्ड सदस्य शंकर मुंडा, बहादुर रविदास, वासुदेव पंडित के अलाव कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा में शामिल होनेवाले सभी लोगों का जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रंजीत सिन्हा, जिला महामंत्री चंद्रशेखर चौधरी, नित्यानंद महतो, अजय ओझा सहित कई भाजपा नेताओं ने माल्यार्पण कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

मिलन समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनते ही लोगों का रुझान भाजपा के प्रति बढ़ा है। जिसका परिणाम हमें विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यकर्ताओं के बदौलत भाजपा राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ भयमुक्त सरकार का गठन करेगी। मिलन समारोह में मुख्य रूप से रामगढ़ ग्रामीण प्रखंड अध्यक्ष आनंद बेदिया, मांडू प्रखंड अध्यक्ष जगेश्वर प्रजापति, सहदेव ठाकुर, सुबोध कुमार सिंह, मुन्ना सिन्हा, अजय शर्मा, सुखदेव प्रसाद सहित कई भाजपा नेता कार्यकर्ता शामिल थे।

भाजपा में शामिल होनेवाले सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत करते जिलाध्यक्ष।