पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन बूथों के स्थानांतरण पर ग्रामीणों ने किया हंगामा

तीन बूथों के स्थानांतरण पर ग्रामीणों ने किया हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामभदवा के तीन मतदान केंद्रों को पिपराटांड़ में स्थानांतरित किए जाने की सूचना मिलते ही भदवा के कई ग्रामीण सोमवार को प्रखंड मुख्यालय मांडू पहुंचकर हंगामा किया। राजद के शाहिद सिद‌्दकी, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष भरत प्रसाद और मो. अताउल्लाह के नेतृत्व में मुख्यालय पहुंचे लोगों ने कहा कि बूथ संख्या 244 में सोनडीहा पंचायत भवन चल रहा है। इसी प्रकार बूथ संख्या 245 में उर्दू स्कूल और बूथ संख्या 246 में डीएवी टाटा स्कूल चलाया जा रहा है। जो किसी भी दृष्टिकोण से जर्जर सुविधा विहीन बूथ नहीं है।

इसके बावजूद शनिवार को मुख्यालय में आयोजित बैठक के दौरान भदवा के तीन बूथों को पिपराटांड़ स्थानांतरित कर दिया गया। बाद में इन तीनों बूथों के स्थानांतरण पर रोक लगाने के लिए लोगों ने बीडीओ जयकुमार राम से मुलाकात कर अपनी समस्याओं को रखा।

बीडीओ ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उपरोक्त तीनों बूथों को यथावत रहने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। मौके पर भदवा सदर आजाद मियां, जहीर खान, सरवर खान, सरफराज खान, फिरोज मियां, शकील मलिक, मुस्तकिम खान, अब्दुल मन्नान, संजर मिर्जा, ऐनुल खान, कयूम मिर्जा, तोसिब खान समेत कई लोग मौजूद थे।