अनियंत्रित ट्रक पलटने से बिखरा सीसीएल का स्क्रैप
मांडू | सीसीएलकी पुंडी परियोजना से स्क्रैप लोडकर निकल रहा दस चक्का ट्रक मंगलवार को अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इससे ट्रक चालक सांडी निवासी विकास यादव को मामूली चोट लगी। वहीं ट्रक पर लोड स्क्रैप तितर बितर हो गया। इससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों के सहयोग से चोटिल चालक को निजी चिकित्सक के पास ले जाकर उपचार कराया गया। घटना मंगलवार के दिन करीब बारह बजे की है। जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या डब्ल्यू बी 23बी 5647 में सीसीएल का स्क्रैप लोडकर परियोजना से बाहर निकल ही रही थी कि पुंडी चेक पोस्ट के निकट तीखे मोड़ पर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।