वेतन के लिए प्रोफेसर ने दिया धरना
धरना पर बैठे प्रो. विनय कुमार झा।
भास्कर न्यूज | मांडू
वेतनभुगतान की मांग को लेकर इंदिरा गांधी श्रमिक महाविद्यालय मांडू के प्रोफेसर विनय कुमार झा ने मंगलवार को कॉलेज परिसर में बैठकर एक दिवसीय धरना दिया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज प्रबंधन के उपर विगत ढाई तीन वर्षों से शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों का वेतन बकाया रखने का आरोप लगाया।
बताया गया कि वेतन नहीं मिलने से शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों के बीच भुखमरी की स्थिति बन गई है। वेतन के अभाव में लोगों का जीवन नारकीय होने के साथ साथ अब वे आत्महत्या करने की स्थिति पर पहुंच गए हैं। इससे लोगों में कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।
अधिकारियोंका लगाया चक्कर, नतीजा सिफर : प्रो.विनय ने बताया कि अपनी समस्याओं को लेकर कॉलेज के शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व में कुलपति, रजिस्ट्रार और महाविद्यालय निरीक्षक से मिल चुका है। इसके अलावा उपायुक्त रामगढ़ सह शासी निकाय सदस्य से भी मिलकर लोगों ने अपनी पीड़ा को सुनाया है। इसके बावजूद अभी तक कोई परिणाम सामने नहीं आया है।
धरनेकी जानकारी नहीं : प्राचार्य
कॉलेजप्राचार्य प्रो. प्रद्युमन प्रसाद चंदन से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि कॉलेज परिसर में किसके द्वारा धरना दिया जा रहा है, इसकी मुझे जानकारी नहीं है। उन्होंने दो टूक में कहा कि लोकतंत्र में अपनी बातों को रखने के लिए सभी को अधिकार है। लेकिन इसके लिए संबंधित कार्यालय को पूर्व में सूचना दी जाती है।