लोकल सेल के मुद्दे पर आंदोलन करेगी आजसू
केदलाऔर झारखंड लोकल सेल को लेकर आजसू पार्टी आंदोलन करेगी। ये बातें आजसू पार्टी के मांडू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो ने मंगलवार को लइयो में आयोजित बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कही। इसकी अध्यक्षता रमेश महतो और संचालन बासुदेव महतो ने की। मौके पर मांडू प्रमुख चंद्रमणी देवी, लालचंद महतो, किशुन महतो, मदन महतो, निर्मल महतो, गौरी शंकर रजवार, कॉलेश्वर रजवार, रामवृक्ष महतो, जेपी महतो, आलम अंसारी आदि मौजूद थे।