मांडू में पुलिस ने घर से भटके बालक को परिजनों को सौंपा
पुलिस और अपने परिजनों के साथ बालक।
भास्कर न्यूज |मांडू
ग्रामतोयरा से भटक कर एक 10 वर्षीय बालक प्रीतम कुमार गुरूवार को 20 माईल पहुंच गया। ग्रामीणों से सूचना मिलते ही मांडू पुलिस तुरंत बालक को उठाकर थाना ले आई। वहां थाने में बालक द्वारा नाम और पता बताने पर पुलिस ने तुरंत बच्चे के परिजनों को सूचित कर उन्हें थाना बुलाया।
तोयरा के जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में बालक को उसके परिजनों को साैंप दिया। बताया गया कि एनपीएस कनौदा के वर्ग तीसरा में पढ़ने वाला छात्र प्रीतम ग्राम तोयरा में विगत पांच वर्षों से अपने नाना गुलाबी महतो के घर रहता था। परंतु गुरूवार के अहले सुबह वह भटक कर 20 माईल पहुंच गया। इधर, बालक के सकुशल मिलने पर नाना गुलाबी ने मांडू पुलिस की काफी प्रशंसा की। बाद में वे भटके बालक को अपने घर ले गए।