बुद्धा एजुकेशनल ट्रस्ट की वर्षगांठ मनाई गई
मांडू| बुद्धाएजुकेशनल एंड सोशल ट्रस्ट के प्रधान कार्यालय में गुरूवार को ट्रस्ट का पहला स्थापना दिवस मनाया गया। मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृष्ण कन्हैया राजहंस ने केक काटकर संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद संचालन एस.के. मंडल ने किया। मौके पर पूर्व मुखिया सोनू सिंह, माया देवी, दीपक कुमार, अजीत कुमार, रंजीत कुमार, ओम प्रकाश, उमेश प्रसाद, परमेश्वर ठाकुर, लक्ष्मण कुमार, कुमारी सुप्रिया मौजूद थे।