सीएस ने दिया सास-बहू-पति सम्मेलन कराने पर जोर
मांके गर्भ में पल रहे शिशु की देखभाल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग गंभीर रूख अपनाए हुए है। इसके लिए संबंधित विभाग ने सास बहू पति सम्मेलन कराने का निर्णय लिया है, ताकि प्रसव के समय मां के साथ-साथ नवजात बच्चे की मृत्यु दर को कम किया जा सके। मामले को लेकर सिविल सर्जन डॉ. सुनील कुमार सिंह ने मांडू के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.अशोक राम को पत्र प्रेषित किया है।
जिसमें उन्होंने सीएचसी मांडू अंतर्गत सभी 20 सहिया कलस्टरों में आगामी 17 फरवरी को सभी एएनएम आंगनबाड़ी सेविकाओं के बीच सास बहू पति सम्मेलन कराने की बात कही है। जिसमें लोगों को सास बहू के बीच गर्भ के दौरान देखभाल, प्रसव पूर्व तैयारी, धातृ महिलाओं की देखभाल, नवजात शिशु की देखभाल के साथ-साथ पोषण संबंधी विषय पर परिचर्चा कराने का निर्देश दिया है। इसके अलावा उन्होंने सम्मेलन के दौरान लोगों को डायन प्रथा एवं सामाजिक कुप्रथा से संबंधित जागरूकता लाने की भी बात कही है।
इनकलस्टरों पर किया जाएगा सम्मेलन
सीएचसीमांडू के तहत 20 सहिया कलस्टर का निर्माण किया गया है। जिसमें सभी बीटीटी और सहिया साथी द्वारा लोगों के बीच जानकारी दी जाएगी। बताया गया कि मांडू चट्टी, मांडू डीह, हेसागढ़ा, पुंडी, कुजू, तोपा, चंुबा, आरा उतरी, बसंतपुर, बड़गांव, लईयो, केदला, करमा दक्षिणी, बड़की डुंडी, सुगीया, करमा उतरी, रतवे, दिगवार, सांडी और किमो के कलस्टर में सम्मेलन कराये जाएंगे।