पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वेयरफुट इंजीनियरों को मिला प्रशिक्षण

वेयरफुट इंजीनियरों को मिला प्रशिक्षण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांडू | प्रखंडसभागार मांडू में बुधवार को मनरेगा वेयरफुट इंजीनियरों के बीच एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षक मुखलाल महतो, विनीत गुप्ता और बीपीओ विजय कुमार ने लोगों को अपने दायित्वों का बोध कराया। इस दौरान प्रशिक्षकों ने लोगों को गणित से मूल्यांकन करने, एमबी पुस्तिका की जानकारी, कुंआ, डोभा के अलावा मिट्टी कटाई की मापी को मापने के अलावा क्षेत्र के विभिन्न विविधता को पहचानने की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। प्रशिक्षण में प्रखंड के सभी वेयरफुट इंजीनियर मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...