पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध स्लरी और स्टीम कोयला से लोड ट्रक धराया, सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

अवैध स्लरी और स्टीम कोयला से लोड ट्रक धराया, सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांडू | गुप्तसूचना के आधार पर मांडू पुलिस ने 15 माइल स्थित एनएच 33 पर अवैध स्लरी और स्टीम कोयला से लोड एक दस चक्का ट्रक को पकड़ने में सफलता हासिल की है। जिसमें पुलिस को वाहन में करीब 34 मिट्रिक टन कोयला हाथ लगा है। मामले को लेकर पुलिस ने कांड संख्या 70/15 के तहत वाहन मालिक और चालक समेत कुल सात लोगों के ऊपर मामला दर्ज किया है। जिसमें वाहन मालिक डुमरांव निवासी ओमप्रकाश पांडेय, चालक विकास, पच्चू महतो, नसरूल्लाह मियां दोनों ग्राम जगेश्वर, संदीप साव आरा कांटा और लक्ष्मी नारायण रोड लाईन कुजू के प्रोपराइटर और मेसर्स शिव शक्ति इंटरप्राइजेज चिरकुंडा धनबाद के मालिक को अभियुक्त बनाया गया है। थाना प्रभारी एमके सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि ट्रक संख्या बीआर1जीए-1245 में अवैध स्लरी और स्टीम कोयला लोडकर बिहार की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्होंने 15 माइल के निकट सड़क पर चेकिंग लगाकर ट्रक को जब्त कर लिया। जबकि वाहन का चालक और उपचालक पुलिस को देखकर फरार हो गए।