पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रशिक्षण में अच्छे अंक लाने के गुर बताए

प्रशिक्षण में अच्छे अंक लाने के गुर बताए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीएन कॉलेज में आयोजिन शिविर में प्रशिक्षण देती डाॅ. रेणु पाठक और अन्य।

कुजू | सीएनकाॅलेज रामानगर में आयोजित 5 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को संपन्न हुआ। झारखंड सरकार के शिक्षा विभाग ने काॅलेज को विद्यार्थियों के लिये विशेष प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया था। जिसमें सीएन काॅलेज, इंटर महिला महाविद्यालय कुजू, एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय मांडू के इंटरमीडिएट के विज्ञान और वाणिज्य के विद्यार्थी शामिल हुए। प्रशिक्षण में शामिल बच्चों को वाणिज्य शिक्षक डाॅ. एसपी पाल, डाॅ. पीके सिंह, प्रो. एसके सिन्हा, प्रो. एन नायक, प्रो. खिरोधर साहू, विज्ञान में प्रो. सुनील यादव, वनस्पति विज्ञान के प्रो शिवनारायण यादव, जंतु विज्ञान के डाॅ. रेणु पाठक और गणित में प्रो. गुलजेश्वरी पाठक ने प्रशिक्षण में शामिल बच्चों को प्रशिक्षण दिया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम गत 6 से लेकर 10 फरवरी आयोजित किया गया था। जिसमें प्रशिक्षकों ने पैटर्न पर आधारित विषयों पर परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिये कई गुर बताए।