पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीसी ने अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

डीसी ने अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्विस रोड और नाला का निर्माण फिलहाल नहीं : डीसी

मांडूमें सर्विस रोड और सड़क किनारे नाला का निर्माण फिलहाल नहीं होगा। इस बात की जानकारी उपायुक्त अबु इमरान ने प्रखंड मुख्यालय का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि एनएचएआई द्वारा सड़क निर्माण का कार्य मांडू में पूर्ण बताया गया है। अगर एनएचएआई का काम कहीं अधूरा पड़ा है तो उन्होंने इसकी रिपोर्ट बीडीओ और सीओ को जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने की बात कही। ताकि एनएचएआई से उक्त लंबित कार्य को करवाया जा सके।

मांडू में निरीक्षण के दौरान अंचल कार्यालय में फाइलों की जांच करते उपायुक्त।

भास्कर न्यूज | मांडू

रामगढ़उपायुक्त अबु इमरान मंगलवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय मांडू का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अंचल कार्यालय में सीओ रविंद्र कुमार से अधिकार शिविर में आए बीपीएल और गैर बीपीएल लोगों द्वारा भरे गए वृद्धा, विधवा और विकलांग पेंशन के आवेदनों की जानकारी ली। कहा कि जितने भी लंबित आवेदन पड़े हैं। उनकी स्क्रूटनी कर जिला कार्यालय को शीघ्र रिपोर्ट करें। निरीक्षण के क्रम में डीसी ने आदिवासी जमीन की दखल दहानी, जमीन मापी के लिए आये आवेदन, भूमि अधिग्रहण के अलावा राजस्व संग्रह की भी विस्तृत जानकारी ली। पश्चात इसके उपायुक्त ने प्रखंड कार्यालय के दफ्तर पहुंचकर टेबल बाइज सहायकों से उनके कामों के प्रगति रिपोर्ट पर नजर दौड़ाई। मौके पर अपर समाहर्ता दिगेश्वर तिवारी, बीडीओ जयकुमार राम, सीओ रविंद्र कुमार, सीआई विजय गोप आदि मौजूद थे।